भदाकुर की बहू को सामाजिक सुरक्षा के लिए मिला उत्कृष्ट पुरस्कार

भिण्ड, 02 अक्टूबर। जिले के फूफ थाना क्षेत्र के ग्राम भदाकुर, हाल वार्ड क्र.14 फूफ निवासी सेवानिवृत्त फौजी फूलसिंह भदौरिया की पुत्र वधू एवं शिवम सिंह भदौरिया की पत्नी जय शारदा को उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जय शारदा करीबन डेढ़ साल से जिला जालौन के थाना रामपुरा में पदास्थ हंै। इसी दौरान नारी सुरक्षा अभियान के मिशन शक्ति को शासन व प्रशासन के दिशा निर्देश के तहत जन चौपाल लगाकर सैकड़ों महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। जिसमें मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं वह महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहे, बाजार, कोचिंग आदि स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा छेडख़ानी, अभद्रता व अश्लील हरकतें रोकने के लिए निडरता से तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।