गोहद सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं : डॉ. सिंह

भिण्ड, 25 अक्टूबर। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मौ अल्प प्रवास पर सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे एकजुट होकर अपने सभी निजी कार्यों से समय निकालकर गोहद सीट से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केशव देसाई की ऐतिहासिक जीत के लिए जी-जान से जुट जाएं। कांग्रेस को जिताने के लिए अपना तन, मन, धन सभी लगा दें। कांग्रेस प्रत्याशी जीतने के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
डॉ. सिंह ने विश्वास जताया है कि टिकिट घोषित होने के बाद टिकिट मांगने वाले पार्टी के सभी दावेदार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी केशव देसाई को जिताने लिए चुनाव प्रचार का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का माल्यार्पण कर आत्मीयता से स्वागत भी किया।