भिण्ड, 17 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु गठित की गई स्टेटिक सर्विलेंस टीम अंतर जिला के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने अंतर जिला एसएसटी टीम के आदेश में संशोधन कर अटेर के थाना क्षेत्र अटेर के अंतर जिला नाका अटेर पोरसा मार्ग पर (गढ कनेरा के पास) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिण्ड सुरेश कुमार शर्मा को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक एवं एडीईओ जनपद अटेर हरेकृष्ण समाधिया को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र गोहद के थाना क्षेत्र मालनपुर भिण्ड-ग्वालियर रोड (सीमा मालनपुर) पर सहायक पशु चिकित्सक एनो नरेश केवट को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक सहायक पशु चिकित्सक भौनपुरा देवेन्द्र शर्मा को रात्रि आठ से सुबह आठ बजे तक, थाना क्षेत्र मौ के मौ-ग्वालियर मार्ग (ग्राम सौरा के पास) पर मण्डी सचिव गोहद रामनिवास शर्मा को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एवं सहायक पशु चिकित्सक मौ बृजराज सिंह यादव को रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक नियुक्त किया गया है। एसएसटी प्रमुखों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है।