डॉ. रमेश दुबे को गले लगाकर की जनसेवा की प्रसंशा की
भिण्ड, 24 सितम्बर। तीन दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए भिण्ड जिले से कई भाजपा नेता वहां पहुंचे थे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर चंबल संभाग से उनके स्वागत में पहुंचे भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही भिण्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे से मुलाकात की और भिण्ड में चल रहे विकास कार्यों एवं पदस्थ अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली।
डॉ. रमेश दुबे ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को भिण्ड में किए गए एवं जारी जनसेवा कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि आपके मार्गदर्शन में जनसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता प्राणपण से जुटा हुआ है और हर विषम परिस्थिति में जनता के बीच खड़ा है। भाजपा के सेवा ही संगठन पर्व के तहत हम सभी लोग समर्पण भाव के साथ जनसेवा को समर्पित हैं। केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. दुबे से कहा कि चंबल के विकास के लिए मेरा रोम रोम समर्पित रहेगा, समूचे अंचल की जनता मेरा परिवार है, ये रिश्ता पीढिय़ों से चला आ रहा है जिसे मैं प्राणपण से निभाऊंगा। डॉ. दुबे ने सिंधिया को जब बधाई दी तो उन्होंने भाव विभोर होकर डॉ. दुबे को गले से लगा लिया। भाजपा नेता डॉ. दुबे द्वारा भिण्ड पधारने के आग्रह पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की और कहा कि जल्द ही मैं भिण्ड आऊंगा और अपनी भिण्ड की जनता का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। इस अवसर पर विकास शर्मा अटेर, अनिल महेश राजौरिया कन्हारी एवं उदय सिंह यादव साथ मौजूद रहे।