जनआशीर्वाद यात्रा में प्रभात झा, नरोत्तम मिश्रा एवं मनोज तिवारी आएंगे गोहद

भिण्ड, 09 सितम्बर। जन-जन का आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा गोहद की सीमा में बिरखड़ी गांव से 10 सितंबर को प्रवेश करेगी। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी कमल सिंह तोमर, विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय, मंच प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, जिला मंत्री अर्चना शर्मा, मीडिया प्रभारी सौरभ पाण्डे ने दी।
सिंचाई विभाग विश्राम गृह पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी कमल सिंह तोमर ने बताया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की शिवराज सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। उनके क्रियान्वयन से हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यात्रा के उद्देश्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर 2023 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनाना है। जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर भिण्ड रोड पर बिरखड़ी गांव से प्रवेश करेगी, यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नया बस स्टैण्ड गोहद पर सभा में परिवर्तित होगी, सभा को पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं फिल्मी कलाकार दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी संबोधित करेंगे।

जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों लिए मौ में बैठक आयोजित

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 10 सितंबर रविवार को दोपहर तीन बजे मौ मण्डल में प्रवेश करेगी। मौ मण्डल द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी हेतु बैठक की गई। जिसमें देहगांव से लेकर अंधियारीखुर्द तक विभिन्न जगह पर विभिन्न समाजों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं रथ सभा बस स्टेण्ड मौ पर रहेगी। मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने पार्टी के सभी कार्यकताओं से आग्रह किया कि सभी लोग समय पर आए। जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज तिवारी, मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोहद विधानसभा प्रत्याशी लालसिंह आर्य यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मर्जाद सिंह यादव, सज्जन सिंह यादव, रामकुमार शास्त्री, पंकज कुशवाह, मुकेश भारद्वाज, वीरेन्द्र सिंह यादव, रामअख्तयार गुर्जर, विजेन्द्र चौहान, हरनारायण कुशवाह, मेहबूब खान, विमल कुशवाह, महेन्द्र परिहार, राम यादव, सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, रामू कुशवाह, मटरू शर्मा, प्रमोद यादव, डां. बेताल गोड़ आदि उपस्थित थे।