मौ में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रृद्धांजली

भिण्ड, 27 जुलाई। भारत के प्रथम मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित एपीजे अब्दुल कलाम साहब जो कि आज ही के दिन 27 जुलाई 2015 शिलांग मेघालय में एक वर्चुअल स्पीच के दौरान हृदयघात से इस दुनिया को अलविदा कर गए। उन्हें गुरुवार श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने उनके जीवन के बारे में अपने विचार रखे और कहा कि वे हमारे दिलों में एक देश के प्रति हमेशा ईमानदारी लगन और मेहनत से देश का नाम सुनहरे अक्षरों में वर्णन कर गए और भारत देश को विश्व पटल पर एक नई ऊर्जा के साथ विश्व विख्यात किया पहचान दिलाई, उनके कई ऐसे कारनामे हैं जिनसे हमें उन पर गर्व होता है, वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। ऐसे महान पुरुष को हम सब श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हैं। श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में केशव देसाई, सत्येन्द्र सिंह तोमर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, संजीव यादव, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, धर्मेन्द्र यादव, आलोक मिश्र, गोपाल सिंह कुशवाह, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, मर्याद सिंह यादव, पवन यादव, राजेश कुशवाह, बकील यादव, आजादनवी कुरैशी, मनोहर सिंह गौर, इकबाल पठान, इरशाद पठान, अवधेश प्रजापति, जगदीश राठौर, दिनेश राठौर, जागेश यादव आदि प्रमुख हैं।