भिण्ड, 15 जून। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान द्वारा प्रदेश महासचिव कुंअर सिकरवार, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रदेश संयोजक विपिन सिंह राजावत तथा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार खैरोली को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भिण्ड का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सिकरवार को करणी सेना का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने मनोनय पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है। उसका पूरी मेहनत और लगन से निर्वाह करूंगा। सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में धर्म पथ पर चलकर जिले में क्षत्रिय समाज को सशक्त कर संगठन हित में कार्य करूंगा।