भक्ति मार्ग पर चलकर मनुष्य के मोक्ष प्राप्त होता है : पं. गोविन्द दुबे

भिण्ड, 24 मई। जिले की नगर परिषद अकोड़ा में बड़ी जग्गा हनुमान मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पं. गोविन्द दुबे ने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलकर मनुष्य को मोक्ष को प्राप्त होता है, अन्तिम समय में कोई सहारा नहीं बनता। धन, दौलत, रुपया, पैसा सब यहीं पड़ा रह जाता है, इसलिए हमें भगवान का ध्यान करना चाहिए, पुण्य कर्म ही अंतिम सहारा होते हैं। उन्होंने भक्त भोला की भक्ति का वर्णन करते हुए कपिलदेव भगवान के अवतार की कथा कही। पण्डाल भक्तों की भीड़ से खचाखच नजर आया।