बूथ विजय संकल्प अभियान पार्टी की जीत का आधार होगा : भदौरिया

भिण्ड, 14 मई। गोरमी नगर में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के आवास एवं परोसा शक्ति केन्द्र के ग्राम चेतराम का पुरा में सरपंच कन्हैयालाल थापक की बगिया में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोकुल सिंह परमार, जयवीर पुरोहित, नप उपाध्यक्ष ओमकार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मुकेश थापक, मोनू शर्मा ने अतिथियों का पट्टिका से स्वागत किया। स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया।
मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य पार्टी अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का जागृत करना है, इसके अलावा पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम गरीब को कैसे मिले इसके लिए अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं को जागृत करना है। आगामी मिशन 2030 के लिए पार्टी के वोट प्रतिशत को 51 प्रतिशत करना है।
अंत में भाजपा नेता जयवीर पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं आभार सरपंच कन्हैयालाल थापक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, दिनेश यादव, मण्डल मंत्री शिवराज यादव, मुकेश थापक, उत्तम शुक्ला, अरविन्द थापक, मोनू शर्मा, मोनू परमार, राहुल कटारे, नाथू पटेल, बृजकिशोर थापक, राजीव श्रीवास्तव, रिंकू दीक्षित सहित सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।