अबकी बार लहार से जीतेगी भाजपा, कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें : चंद्रशेखर

बूथ विस्तारक अभियान के तहत मिहोना एवं मछण्ड की बैठकें आयोजित

भिण्ड, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे बूथ संकल्प अभियान के तहत चंबल संभाग के विस्तारक, पूर्व संगठन मंत्री चंद्रशेखर झा ने विधानसभा क्षेत्र लहार के मिहोना एवं मछण्ड मण्डल की बैठकों में बूथ सशक्तिकरण मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होता है, जोकि हमारे लिए सर्वोपरि है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमें कोई भी चुनाव नहीं हरा सकता, स्थानीय समिति पन्ना प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष अपनी अहम जिम्मेदारी से बूथ केन्द्रों को सशक्तिकरण के साथ मजबूती प्रदान करें और भाजपा के तूफान को सुनामी में बदलकर अगली बार संगठन की ताकत को मजबूती देते हुए लहर से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बना कर अपनी ताकत को मजबूती प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान ही है, लहर में भाजपा का विजय अभियान साबित होगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कहा कि हमसब एक होकर कांग्रेस को लहर से मुक्त करें। उन्होंने संगठन को मजबूती कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दिए। बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता साहित्यकार हरी बाबू शर्मा निराला ने किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, मण्डल अध्यक्षों में दीपक सिंह राजावत, विकास बौहरे, राकेश महाते, कप्तान सिंह कौरव, उमाशंकर तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।