भिण्ड, 04 सितम्बर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गोहद विधानसभा क्षेत्र के मण्डल मौ के ग्राम सौरा में प्रहलाद गुर्जर, रतवा, रमतलापुरा, नूरमपुरा, खेरियाजल्लू में नीटू यादव संरपच बडैरा, भूटा में रामनरेश कुशवाह संरपच के यहां के उनके परिजनों निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशबाह, उदयवीर सिंह यादव दादा, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मर्जाद सिंह यादव, सज्जन सिंह यादव, पदम सिंह, बिजेन्द्र सिंह चौहान, रामख्तयार गुर्जर, मुन्ना गुर्जर, सोमबीर शिवहरे, सुल्तान मौर्य, बेताल कुशवाह, जबर सिंह कुशवाह, नीटू यादव, सोनू शर्मा, रामकुमार, रघुराज गुर्जर एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।