भिण्ड, 01 अप्रैल। विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय इकाई के अनुसार मौ की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए संघ के संभागीय संयोजक पुरुषोत्तम श्रीवास ने राजाराम सिंह यादव उच्च माध्यमिक शिक्षक शा. उमावि मौ को इकाई का संयोजक नियुक्त किया है। यशवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सक्सेना, जितेन्द्र पवैया, नरेश यादव, सुरेन्द्र सिंह जाटव, नीलम गिरी, गजेन्द्र कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश राजपूत, महबूब खान आदि शिक्षक मौजूद थे।