पूर्व विधायक शुक्ला के जन्मदिन पर उनके पुत्र ने मरीजों को किए फल वितरण

भिण्ड, 01 अप्रैल। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एवं उनके पुत्र आलोक शुक्ला ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मदनमोहन शुक्ला, रमेश शुक्ला, डॉ. कुंअर सिंह राठौर, कालीचरण शाक्य, लला मिश्रा, राजेश त्यागी, घनश्याम त्यागी, राजेश व्यास, अनूप लहारिया, डॉ. गिरजेश बरैया, डॉ. राजेश नरवरिया, डॉ. श्रद्धा सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर राकेश शुक्ला के पुत्र आलोक शुक्ला ने कहा कि राजनीति में रहते हुए हमारे पिताजी हमेशा गरीब असहाय एवं जरूरतमंद की सेवा में समर्पित रहे हैं, ऐसे में पिताजी का आज जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं, हमें इसकी खुशी है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों और इसी तरह शोषित, पीडि़त मानवता की सेवा करते रहें, उन्हीं से हमें भी सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहे। इस मौके पर अतुल चौधरी, संतोष शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह (रघु भैया), सनी भदौरिया, संजीव पुरोहित, सतेन्द्र गुर्जर, अमितेश शुक्ला, सुनील तोमर, मनोज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।