कांग्रेस की तीन ब्लॉक और मण्डल अध्यक्षों की बैठक आयोजित

भिण्ड, 28 मार्च। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाने हेतु संगठनात्मक संरचना को भी मजबूती हेतु जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी वासुदेव शर्मा ने भिण्ड, अटेर, मेहगांव हेतु ब्लॉक और मण्डल अध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, शहर अध्यक्ष डॉ. राधेशायम शर्मा, संगठन मंत्री ईरसाद अहमद, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रभारी वासुदेव शर्मा ने बैठक की शुरुआत में सभी ब्लॉक अध्यक्षों से उनकी संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत इसलिए है कि हम जमीन से जुड़े हैं। कांग्रेस जन आंदोलन की पार्टी रही है, ब्लॉक और बूथ मजबूत नहीं होंगे तो पार्टी का ढांचा कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सब दूर से आए हैं, हमने आज यहां सिर्फ आपको सुना है, पार्टी संगठन की शक्ति को आपकी मेहनत से सरकार बनी थी। हमें सकारात्मक विचारधारा से आगे बढऩा है और पुन: 2018 के प्रदर्शन को और मजबूत बहुमत के साथ दोहराना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सिंह कुशवाहा ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष सीधे पार्टी के प्रभारी से संवाद कर रहे हैं, यह लोकतंत्र कांग्रेस में ही संभव है। 2023 में प्रदेश में पुन: सरकार बनाना है और 2024 में देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना है, मोदी सरकार भाजपा अतिवादी सरकार चलाते हैं। संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने ब्लॉक और मण्डल में संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, योगेश शाक्य, अरविन्द बघेल, चतुर सिंह नरवारिया, बलराम यादव, रमेश दुबे, प्रदीप गुर्जर, जितेन्द्र सिंह नरवरिया, ब्रजेश शर्मा, संग्राम सिंह तोमर, नरेश सिंह बघेल, ब्रजपाल पाण्डे, देवसिंह गुर्जर, श्रीपाल सिंह, महेन्द्र गुर्जर, राजेश शर्मा, ऊदल सिंह, विद्यासगर आदि उपस्थित रहे।