प्रत्येक व्यक्ति की समस्या मेरी खुद की समस्या : रोमेश महंत

भिण्ड, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य युवा नेता रोमेश महंत ने कई ग्रामों की यात्रा के दौरान कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या मेरी खुद की समस्या है। जिसे हम ही आप लोगों से मिल कर हल करेंगे।
बता दे कि इस समय भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश लहार विजय संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। आज यात्रा का चौथा दिन था। जो लहार विधानसभा के ग्रामों से यात्रा सुबह नौ बजे सनशीगढ़, 11 बजे जगदीशपुरा, दोपहर एक बजे पन्नापुरा, तीन बजे रायपुरा, शाम चार बजे रिनिया पहुंची। जहां प्रत्येक गांम की गली गली घूमकर बुजुर्गों एवं मातृशक्ति से आशीर्वाद लिया एवं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को सुबह एक बार फिर यात्रा का आगाज किया जाएगा। इस दौरान यात्रा में मुकेश कुशवाह, अरुण सिंह, शिवाजी जाटव रतनपुरा, सचिन जाटव रिनिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता रोमेश महंत के समक्ष ली।

यात्रा में नीरज शर्मा, नानू पचौरी आलमपुर, दिलीप कौरव शाहपुरा, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष आलमपुर गौरव दिवोलिया, राजू करैया जमुहा, ओमी पुरोहित, राकेश कुशवाह लहार, अनमोल शुक्ला, मलकु झा लहार, गौतम यादव रामपुरा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता, सैक्टर प्रभारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे।