मप्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने मेहगांव में निकाली बाइक रैली

भिण्ड, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की मप्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवामोर्चा मेहगांव द्वारा बाइक रैली निकाल कर जश्न मनाया गया। इस दौरान युवामोर्चा अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश ओझा ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक रैली का शुभारंभ किया। जहां से बाइक रैली पानी की टंकी से भिण्ड तिराहा, मुरैना तिराहा होते हुए नगर परिषद में रैली का समापन हुआ। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। बाइक रैली में महामंत्री प्रियांशु शर्मा, योगेन्द्र दैनिक, उपाध्यक्ष रिंकू टिकैत, प्रदीप परमार, अमन त्यागी, मनोज कुशवाह, राजू राठौर, नितिन बघेल, अमन पाराशर, मनीष जैन, सौरभ गौड़, संजय चौहान, रिषि शर्मा, संतोष गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।