बसपा व भाजपा छोडक़र एक सैकड़ा लोग कांग्रेस में हुए शामिल

भिण्ड, 28 मार्च। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर नवनियुक्त जिला महासचिव चौधरी रमाशंकर सिंह (रमा कौरव) के प्रयास से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नगर परिषद लहार के उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान, ग्राम पंचायत गांगेपुरा के सरपंच रामनारायण सिंह कौरव एवं पूर्व सरपंच पं. रामनारायण मरोरिया के समक्ष एक सैकड़ा भाजपा एवं बसपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिला महासचिव चौधरी रमाशंकर सिंह (रमा कौरव) ने बताया कि ग्राम गांगेपुरा में पन्नालाल कुशवाहा एवं बुद्धसिंह बघेल के साथ एक सैकड़ा लोंगो ने भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा की आज केन्द्र व प्रदेश सरकार झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रही है। आज पूरे देश में डर का महोल है, जनता की आवाज को दबाया जा रहा है, हमारे नेताओं पर फर्जी मुकद्दमे लगा कर डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं, मोदी जी कितना भी जोर लगा लें, लेकिन आप सच को नहीं दबा सकते।
चौधरी रमाशंकर सिंह (रमा कौरव) ने अन्य दलों को छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोंगो को भरोसा दिलाया कि आप जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमारी पार्टी में शामिल हुए हो, हम उस विश्वास पर हमेशा खरा उतरेंगे। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा आपके सुख-दुख में शामिल रहेंगे। आपके मान सम्मान को कभी नीचा नहीं होने देंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पन्ने कुशवाह, बुद्धेसिंह बघेल, हरीराम बघेल, रामकिशन बघेल, सुरेश बघेल, मनोज बघेल, रमबिहारी कुशवाह, बलबान कुशवाह, पहलवान कुशवाह, आशाराम कुशवाह, राजवीर कुशवाह, जगमोहन कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, रघुवंशी कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह, प्रेमनारायण प्रजापति, जगदीश प्रजापति, गंगा परिहार सहित एक सैकड़ों लोंगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।