ग्राम परा में खेल प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड, 24 मार्च। मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 25 मार्च के मध्य जिले में महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन के दौरान महिला कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन शा. हाईस्कूल परा के खेल मैदान में किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश करैया, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह और ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी अटेर बृजेश शर्मा उपस्थित रहे। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक युवराज भदौरिया ने किया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ग्रामीण युवा समन्वयक अटेर नीरज सिंह बघेल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया, स्वागत उपरांत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कब्बडी में शा. हाईस्कूल परा की पिंक हाउस विजेता और जवासा की टीम उप विजेता रही। रस्सा कस्सी में शा. हाईस्कूल परा की पिंक हाउस विजेता और शा. हाईस्कूल परा की यलो हाउस उप विजेता रही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। शा. हाईस्कूल परा से शिशुपाल भदौरिया, साधना तोमर, अल्का बाजपेयी, अजय तोमर, राजेन्द्र सिंह, खुशिलाल कुशवाह आदि ने प्रतियोगिया के संचालन में सहयोग प्रदान किया।