सनातन संस्कृति एवं संस्कार को बढ़ाना ही परिषद का मूल लक्ष्य : गुप्ता

भाविप के संस्कृति सप्ताह पांचवे दिन हुआ सुंदर काण्ड, नवसंवत्सर व दीपदान

भिण्ड, 22 मार्च। भारत देश के त्योहार रीति-रिवाज एवं परंपराओं का पोषण और प्रचार-प्रसार हमारे कार्य का मुख्य आधार है, परिषद के समस्त प्रकल्प संस्कार, सेवा, धर्म, संस्कृति के लिए समर्पित रहते हैं। उसी की अवधारणा पर यह संस्कृति सप्ताह का आयोजन चल रहा है। यह बात कार्यक्रम संयोजक सियाशरण गुप्ता ने भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के पांचवे दिवस बुधवार को कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर आयोजित सुंदरकाण्ड के दौरान कही।
सहसचिव मनोज दीक्षित ने बताया कि सुंदरकाण्ड का पाठ करने से बजरंगबली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ करते हैं, उनके सभी दुख दूूर हो जाते हैं, इसमें हनुमानजी नें अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की है। इसी वजह से सुंदरकाण्ड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है। परिषद द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन कुण्डेश्वर मन्दिर पर संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ संयोजक सियाशरण गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर सुंदरकाण्ड का पाठ किया एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

इसी क्रम में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 चैत्रीय नवरात्रि के प्रारंभ पर शाखा के समस्त सदस्य स्थानीय परेड चौराहे पर एकत्रित हुए और राहगीरों अन्य जन सामान्य को तिलक वंदन कर हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। संस्कृति सप्ताह के छठवे दिन 23 मार्च की शाम को गायत्री शक्तिपीठ पुराना सराफा पर 111 दीप प्रज्वलित कर दीपदान व प्रसाद वितरण का आयोजन डॉ. वरुण शर्मा के संयोजन में किया जा रहा है। शाखा सचिव धीरज शुक्ला ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में श्रवण पाठक, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. साकार तिवारी, रामवीर परिहार, कमलेश सेंथिया, जयप्रकाश शर्मा, धीरज शुक्ला, माधुरी शुक्ला, मालती गुप्ता, ऊषा नगरिया, मनोज दीक्षित, संजीव गुप्ता, जयदीप राजावत फौजी, डॉ. अवधेश सोनी, डॉ. वरुण शर्मा, विवेक शर्मा, प्रतीक मिश्रा, गगन शर्मा, शिवप्रताप सिंह भदौरिया, राधेगोपाल यादव, भूपेन्द्र कुशवाह, कमल शर्मा, राहुल यादव, नितिन दीक्षित, साक्षी पाठक, सात्विक तिवारी आदि उपस्थित रहे।