विकास किया होता तो विकास यात्रा नहीं निकालना पड़ती : कौशिक

भिण्ड, 04 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में गोहद विधानसभा के ग्राम घमूरी, इटायली, झल्लपुरा, भड़ेरा, छेकुरी, डांग छेकुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री राजीव कौशिक ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया। बीजेपी ने यदि विकास किया होता तो आज विकास यात्रा नहीं निकालनी पड़ती। लोगों को स्वत: विकास दिखाई देता, युवाओं के रोजगार खत्म कर दिए, कई गांव में बिजली की डीपी को उठवा के रखबा दिया, जिससे किसान बिजली, पानी के लिए परेशान हो रहा। मप्र बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है। समय आने पर उखाड़ फेंकने की जरूरत है। 2018 में कमलनाथ जी ने सरकार बनाते ही किसानों के कर्ज माफी योजना लागू कर दी और गौमाता के लिए गौशाला के निर्माण कराए, जिससे किसानों राहत पहुंची थी। लेकिन किसानों के हित में काम भाजपा को पंसद नहीं आया तो विधायकों की खरीद फरोख्त कर कांग्रेस सरकार गिरा दी। कार्यक्रम में डॉ. रणवीर सिंह यादव, नन्हेराजा गुर्जर, बालाराम जाटव, दिनेश सिंह यादव, तिलक सिंह राजौरिया, अनिल राणा, जयेन्द्र राणा, मलखान सिंह कुशवाह, रामेश्वर परिहार आदि शामिल रहे।