होली रंगों का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं : अग्रवाल

गोरमी थाने में होली के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

भिण्ड, 03 मार्च। होली के पर्व की तैयारी हेतु नगर के थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार आशीष अग्रवाल एवं विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर एवं मुख्य नपा अधिकारी आरबी जगनेरिया मौजूद थे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, हम सबको इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाना है और इस बात का ध्यान रखना है कि हमारे आस-पास कोई घटना दुर्घटना ना हो जाए। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि होली के पर्व पर गोरमी पुलिस आपकी सुरक्षा में हर समय मौजूद रहेगी। नगर में बड़ी जग्गा पर नाल उठाओ प्रतियोगिता होती है, उसमें भी पुलिस पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी। आप सब लोगों को हम सब का सहयोग करना है।
बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी अपने अपने सुझाव रखे और एक दूसरे को होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने का सुझाव दिया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष महेश्वरी जाटव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, नप उपाध्यक्ष ओमकार यादव, राजकुमार जैन, जगत सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह नरवरिया, गोकुल सिंह परमार, पार्षद सुंदर सिंह यादव, मानसिंह यादव, कमलेश सोनी, मनीष अग्रवाल, केदार गुप्ता, कमल दीक्षित, रणवीर परमार, अशोक नरवरिया, मुकेश भदौरिया, रज्जन भदौरिया, राजीव श्रीवास्तव, सुभाष सोनी, जगदीश सोनी, हरिओम शर्मा, लाइक सिंह गुर्जर, श्याम थोकदार, किशन प्रसाद कटारे, बंटी यादव, बल्लू पाण्डे, रिंकू दीक्षित, सुभाष यादव सहित सैकड़ों गणमान्य जन मौजूद थे।