नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता क स्वास्थ्य की जानकारी लेने

भिण्ड, 07 फरवरी। जनसंघ के समय से सक्रिय भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता तमाम घातक बीमारियों से घिरकर अस्वस्थ्य चल रहे हैं, लगभग एक दशक से उनकी किडनी खराव है, वर्तमान में उनका दिनोंदिन स्वास्थ्य गिर रहा है। यह जानकारी जब लहार के तेज तर्रार नेता विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह को हुई तो वे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके गोल मार्केट स्थित निवास पर पहुंचे, उनके साथ कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने डॉ. गुप्ता से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ उपचार के लिए जो भी मदद की आवश्यकता हो उन्हें बेझिझक बताएं, पूरी मदद करने के लिए सदैव तत्पर हूं। उन्होंने डॉ. सुशील गुप्ता का उनकी राजनैतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया, नगरीय क्षेत्र में उनके पिता जनसंघ के समय भिण्ड नपा के अध्यक्ष रहे। डॉ. गुप्ता भी कई बार तब पार्षद चुने गए, जब भाजपा सतह पर कही नजर नहीं आती थी। निश्चित रूप से डॉ. गुप्ता का पूरा परिवार सम्मान का पूरा हकदार है, उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की भी प्रभु से कामना की है।