फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रक्रिया एवं मतदाता सूची तैयार करने हेतु नगरीय निकाय के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

भिण्ड, 03 फरवरी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन जेपी सैयाम ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2023 की स्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2023 के प्रक्रिया हेतु मतदाता सूची तैयार करने हेतु नगरीय निकाय के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए हैं।
नगरीय निकाय के ब्लॉक स्तरीय नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स में नगर पालिका भिण्ड के लिए शा. कन्या उमावि भिण्ड व्याख्याता डीके जैन, उमाशि राजीव सोनी, नगर पालिका गोहद के लिए शा. कन्या उमावि गोहद के व्याख्याता एसएस ठाकुर, शा. उत्कृष्ट मावि के व्याख्याता रामेन्द्र सिंह कुशवाह, नगर पालिका लहार के लिए शामावि असवार के प्राध्यानाध्यापक आईएस सैयद, शा. उत्कृष्ट लहार के व्याख्याता योगेद्र प्रजापति, नगर परिषद फूफ के लिए शा. कन्या उमावि किशूपुरा के उमाशि अमित ओझा, शा. उमावि बाराखुर्द के उमाशि भारत सिंह, नगर परिषद अकोड़ा के शामावि जवासा के उमाशि देवेन्द्र कुमार शुक्ला, शा. उमावि उदोतगढ़ उमाशि इन्द्रपाल सिंह नागर, नगर परिषद मेहगांव के लिए शा. कन्या उमावि मेहगांव के व्याख्याता सुभाष तिवारी एवं पीके श्रीवास्तव, नगर परिषद गोरमी के लिए शा. उमावि गोरमी उमाशि रणधीर सिंह राजपूत, शा. कन्या उमावि गोरमी के उमाशि रामशंकर ओझा, नगर परिषद मौ के लिए शा. कन्या उमावि सलमपुरा मौ सहायक अध्यापक दिनेश राजपूत, शा. हाईस्कूल देहगांव के माशि रामनिवास यादव, नगर परिषद मालनपुर के लिए शा. उमावि मालनपुर के उमाशि अहवरन सिंह कुशवाह, शा. उत्कृष्ट मावि गोहद के उमाशि निदेश बाजपेयी, नगर परिषद रौन के लिए शा. उमावि के उमाशि रामप्रकाश सिंह बघेल, शामावि मिहोना के उमाशि संजीव कुमार गुप्ता, नगर परिषद आलमपुर के लिए शा. उमावि असवार के उमाशि मंगल सिंह राठौर, शा. उमावि दबोह उमाशि अजमेर सिंह, नगर परिषद दबोह के लिए शा. उमावि दबोह के उमाशि दीपक शर्मा, शा. उमावि दबोह के व्याख्याता भरतशरण तिवारी, नगर परिषद मिहोना के लिए शामावि मिहोना के व्याख्याता नरेशपाल सिंह एवं उमाशि राजीव कुमार व्यास को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया है।