गणतंत्र दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर के परेट जैन मन्दिर हाल में श्री दिगंबर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल जैन एवं मंच संचालन धर्मेन्द्र पहाडिय़ा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर दीप जलाकर डॉ. एसके जैन व अतिथियों ने किया।
गोष्ठी का प्रारंभ गजल कार किशोरीलाल वादल द्वारा ‘संविधान की शान’ गीत से, इस संविधान का हम सब करें मान सम्मान, हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान। 26 जनवरी सन 50 को संविधान ये आया है, आजादी के बाद देश का जन-जन मन हर साया है। खुशी मनाएं, जनगण गाऐं भारत देश महान। हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान। क्रम को आगे पवन जैन द्वारा बेटी की मार्मिक रचनाएं पढ़ी श्रोता भावुक हो गए। क्रम को आगे व्यंग कार संजीव अजल ने शहीदों को नमन किया, पदम चंद जैन, मनोज जैन ने भी काव्य पाठ किया। संचालन कर रहे धर्मेन्द्र पहाडिय़ा ने काव्य पाठ कुछ इस अंदाज में किया-जब जमाने का दर्द पत्थरों के सीने में उभर आएगा। तब यह दोस्त तेरा दर्द भी तुझे खुद में नजर आएगा।।
आयोजन में सोशल ग्रुप के संरक्षक डॉ. एसके जैन, सचिव नरेन्द्र जैन, राजीव जैन इलेक्ट्रॉनिक, सुनील जैन मेडिकल, श्री दिगबंर जैन सेवा (मुनि भक्त) समिति के अध्यक्ष रविन्द्र जैन, जैन मिलन के अरिहंत के सदस्य विपुल जैन, नगर के गणमान्य नागरिक काफी समय तक उपस्थित रहे और काव्य पाठ का आनंद लिया। अंत में राजीव जैन, अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने कवियों का सम्मान शॉल श्रीफल से किया और आभार व्यक्त किया।