मालनपुर पुलिस ने 20 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

भिण्ड, 27 जनवरी। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले में स्थायी वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एएसपी कमलेश कुमार खरपूसे एवं गोहद एसडीओपी सौरव कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह यादव ने 20 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी वेदरी सिंह पुत्र सुकून सिंह चौहान निवासी पहाडिय़ा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी 20 साल पूर्व मालनपुर में अपराध कर फरार हो गया था तभी से कुबेर नगर मोगरो रोड़ गांधी नगर गुजरात में रहने लगा था। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह यादव ने इस को पकडऩे के लिए पुलिस टीम गठित की और थाना मालनपुर के अपराध क्र.3/2003 के अपराधी वेदर सिंह पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बलवंत सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शुक्ला, आरक्षक जगराम सिंह भदौरिया, देवेन्द्र सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।