भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष का किया सम्मान

भिण्ड, 13 नवम्बर। आगामी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटी भाजपा अपना संगठन मजबूत बनाने में लग गई है। इसी कड़ी में उसने अपने सभी प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन करना शुरू कर दिया हैं। भाजपा मण्डल मौ के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष रघुराज सिंह गुर्जर और अल्प  संख्यक प्रकोष्ठ का मण्डल अध्यक्ष अमजद पठान को मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्षों का ग्वालियर स्थित निवास पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण मंत्री लालसिंह आर्य ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत सत्कार कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, जिला मंत्री फरेन्द्र सिकरवार, उपध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, सुरेश छारी, वीरेन्द्र यादव फौजी, डॉ. बेताल सिंह गौड़, सोमवीर शिवहरे, मेहबूब पठान, सुल्तान मौर्य, रामू कुशवाह, बकील सिंह यादव, रामनिवास यादव, राजीव जैन, आगम जैन, सोनू खान, पूरन गोयल, संतोष यादव, दिनेश परिहार, महेन्द्र सिंह परिहार आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।