भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संजू खान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड, 12 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी की सहमति से संजू खान को अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल गोरमी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजू खान को मण्डल अध्यक्ष बनने पर जिला मंत्री राजकुमार जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोरमी सुभाष थापक, बल्लू पाण्डे, राहुल कटारे आदि ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि आपके नेतृत्व में गोरमी में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भाजपा की रीति नीति से जुड़ेंगे।