भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पटवा की जयंती पर किया नमन

भिण्ड, 11 नवम्बर। मप्र की राजनीति के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा महामंत्री टंटी राजावत, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप टीपू भदौरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण कर श्रृद्धांजलि दी है।
भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजनीति के अजातशत्रु, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा ने अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। उनके अधूरे सपनों को पूर्ण कर हम समर्थ, सशक्त मप्र बनाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री टंटी राजावत एवं मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया ने कहा कि भाजपा के आधार स्तंभ, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन। उनकी नेतृत्व शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।