लहार क्षेत्र के कांग्रेस तथा बसपा के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

भिण्ड, 09 नवम्बर। लहार क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक रसाल सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन कांग्रेस एवं बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।


लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निसार में बुधवार को भाजपा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रसाल सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी सहित योगेन्द्र सिंह (पप्पू), कोकसिंह चौहान सींगपुरा, मण्डल अध्यक्ष असवार अनूप त्यागी, सुल्तान खान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों में कांग्रेस तथा बसपा के लिए कार्य करने वाले डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक रसाल सिंह ने पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम निसार के सतीश पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बुधवार को लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निसार में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में नारायण दास उपाध्याय, भगवान सिंह कुशवाह, गुरुदयाल विश्वकर्मा, आशाराम पटवा, अनूप दीक्षित, नरेश दीक्षित, छोटेलाल प्रजापति, काशीराम राठौर, जगदीश बघेल, प्रशांत बघेल, अवधेश तिवारी सभी निवासी ग्राम करयावली, भगवान सिंह पूर्व सरपंच ग्राम निसार, मनीराम रजक, मेहरबान सिंह रजक, विश्वनाथ रजक, रासबिहारी पटवा, वम्वोले रजक, राहुल कुशवाह, बलवीर परिहार सभी निवासी ग्राम सिकरी शामिल हैं।