देश रक्षा से बड़ा कोई ब्रत नहीं : राजपाल सिंह

कौटिल्य बाल शिविर का प्रकटोत्सव हुआ संपन्न

भिण्ड, 09 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर दबोह में कौटिल्य बाल शिविर का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में किया गया। शिविर में दो दिन तक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इस शिविर का समापन किया गया।


कौटिल्य बाल स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक राजपाल जी ने कहा कि देश रक्षा के समान कोई भी पुण्य काम नहीं है। देश रक्षा के समान कोई ब्रत नहीं और देश रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं होता है, इसलिए हमें देश रक्षा में कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। भारत ही पुण्य भूमि है, सदियों से भारत गुरू के रूप में स्थापित रहा है, भारत ने हमेशा शिक्षा प्रदान की है, हम सब पर यह निर्भर करता है कि हम कैसे निर्वाहन करें। इसलिए सतत प्रयास करने की प्रक्रिया बनी रहती है। हमें संगठित होकर सबको भारत देश की सेवा करना चाहिए है। हमारे देश अखण्ड गुरू कहलाता था, वर्तमान में खण्डित यह भारत है, आज हम बुराइयों से संघर्ष कर रहे हैं। हेडगेवार जी ने एक संगठन बनाया था। वह आज पूरे विश्व के अंदर सवसे बड़ा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। भारत फिर से विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है। शिविर हमें सामूहिक जीवन की कला सिखाता है। हम लोग एक साथ रहकर यह सीखते हैं कि आपसी भाई चारा बना रहे। हमको ईश्वर ने मनुष्य बना दिया, हम सेवकों को अपने कर्मों से ही महान बनना है। हम सबका 24 घण्टे का त्याग हमें बहुत कुछ सिखाता है। शिविर में खण्ड कार्यवाह जितेन्द्र सिंह कौरव, मुख्य शिक्षक जीतेन्द्र सिंह कौरव जीतू, जिला गौ सेवा प्रमुख जयश्रीराम प्रजापति, शिविर प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह कौरव रिंकू, उमाकांत नायक, केशव गुप्ता, संजीव यादव, लालता कुशवाह, संजीव सोनी, जगत सिंह, रोहित कट्ठील, जगमोहन सिंह कौरव कसल, संजीव सोनी, मानवेन्द्र कौरव, नमन रावत, जयदीप कौरव, सूर्यप्रताप सिंह, जितेन्द्र यादव, सुशील गोस्वामी, अर्जुन, लक्ष्यप्रताप सिंह कौरव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।