जिला शहर और नगर कांग्रेस ने इन्दिरा गांधी एवं पटेल को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 31 अक्टूबर। शहर जिला और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में आजाद भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांधी चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर राम धुन गाई। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया।
इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, पानसिंह बाबूजी, कमलेश जाटव, विजय दैपुरिया, डॉ. अनिल भारद्वाज, संदीप मिश्रा, विक्रम उपाध्याय, मोहम्मद कामिल, कुलदीप भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश शर्मा, मोहन सिंह कुशवाह, रामप्रकाश जाटव, बलराम जाटव, मोहर सिंह जाटव, सुमित शर्मा, सुखप्रीत मिश्रा, पवन चौरसिया, पं. राधेश्याम शास्त्री, गोविन्द राजावत, अभिषेक शर्मा, संजीव बरुआ, संजय शर्मा, मोहम्मद इरफान गम्मू, रामजीलाल, शाक्य, नरेश चौधरी, अमर सिंह, आमल किशोर, यतेन्द्र खरकिया, हरिओम कटारे, दुष्यंत सिंघई, बीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, बृजेश शर्मा, मनोज जैन मामा, गोपाल राजावत, दर्शन सिंह तोमर, सत्येन्द्र भदौरिया, नमन सिरोठिया, विनोद जाटव, आनंद शाक्य, राकेश शर्मा एलआईसी, शंकर सिंह आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।