भाजपा ने हमेशा पिछड़े कमजोर लोगों को ध्यान में रखकर कार्य किया : सांसद संध्या राय

भाजपा ने अजा बस्तियों में किया सघन भ्रमण, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

भिण्ड, 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा भिण्ड एवं वनखण्डेश्वर नगर मण्डल द्वारा रविवार को अनुसूचित जाति बस्ती में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया मौजूद रहकर बस्ती के लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्रीमती संध्या राय ने बस्ती के लोगों से संपर्क करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आमजन की पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पिछड़े कमजोर लोगों को ध्यान में रखकर कार्य किया है, प्रतिदिन नई योजनाएं समाज देश को समर्पित कीं, जिससे आमजन का भला हो, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दें। जनसंपर्क के दौरान जिला महामंत्री धर्मसिंह भागर्व, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कटारे, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया,मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, अतिराज नरवरिया, सरमन सिंह जाटव, केके, शैलेन्द्र रितोरिया, अनुज बाल्मीक, मनोज अर्गल, बच्चा राजावत, जेडी खान, अमरदीप बाल्मीक सहित एवं पार्टी के वार्ड कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद एवं जिलाध्यक्ष ने मौ में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को मौ कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।