भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा पहुंचे दंदरौआ धाम

डॉक्टर हनुमानजी के दर्शन कर महाराज से लिया आशीर्वाद

भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने शनिवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान जी की पूजा अर्चना की एवं श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास जी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने दंदरौआ धाम में पूजा अर्चना करके प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया सहित पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।