नर सेवा नारायण सेवा के भाव को पार्टी हमेशा महत्व देती है : सांसद संध्या राय

भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा भिण्ड एवं नगर मण्डल महाराणा प्रताप द्वारा अजाबस्ती में जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया। जिसमें सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसार मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर किया गया। संचालन मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया टीपू ने किया।
इस अवसर पर सांसद संध्या राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का हमेशा से जनसेवा का भाव रहा है। नर सेवा नारायण सेवा के भाव पर हमारी पार्टी काम करती है, प्रथम पंक्ति में खड़े लोगों के कल्याण के भाव को ध्यान में रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की जा रही हैं। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उन योजनाओं को प्रतिपादित किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का मंशा रही है। उस मंशा को पूर्ण करने के लिए सभी योजनाओं को जनमानस बनाने के लिए आयोग गठन किए। योजनाएं सही रूप से धरातल पर पहुंचे इसके लिए समितियां गठन कर आमजन को राहत के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुशवाह, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, अतिराज नरवरिया, सरमन सिंह जाटव, केके, शैलेन्द्र रीतोरिया, अनुज बाल्मीक, मनोज अर्गल, बच्चा राजावत, जेडी खान, अमरदीप बाल्मीक आदि लोग उपस्थित रहे।