भाजपा अजा मोर्चा ने मौ में मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

भिण्ड, 09 अक्टूबर। शरद पूर्णिमा एवं आदिकवि महर्षि बाल्मीकि जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा ने वार्ड क्र.14 के बैहट रोड मौ (बाल्मीकि बस्ती) में अनुसूचित जाति मोर्चा मौ के मण्डल उपाध्यक्ष अरुण बाल्मीक के निवास पर मनाई गई। इस मौके पर बाल्मीक समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, सुरेश छारी, अजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह परिहार, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, फूलसिंह बाल्मीकि, गेंदालाल बाल्मीकि, हरविलास बाल्मीकि, श्यामनाथ बाबा, अरुण बाल्मीकि, रामनिवास यादव, संतोष यादव, आदित्य सिंह चौहान, मोहन यादव, राजेश कुशवाह, रघुराज गुर्जर, संतोष यादव, सतीश परिहार, आकाश शाक्य, संतोष खटीक, उदयवीर धाकड़, रामनिवास परिहार, दिनेश परिहार, आगम जैन, नितिन यादव, अजय बाल्मीकि, अमित, पवन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।