रत्न जडि़त आभूषणों से सजाए गए वनखण्डेश्वर महाराज

भिण्ड, 05 अक्टूबर। शहर के मध्य विराजमान देवाधिदेव वनखण्डेश्वर महादेव को हर साल की तरह इस बार भी हीरे-जवाहरातों के रत्न जडि़त आभूषणों तथा पुष्प मालाओं से राजसी श्रृंगार किया गया। यह श्रृंगार सालभर में सिर्फ विजयादशमी के अवसर पर किया जाता है।

शहर का वनखण्डेश्वर महादेव मन्दिर जिले के लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां आए दिन कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। दशहरा पर्व पर प्रति वर्ष वनखण्डेश्वर महादेव का श्रृंगार हीरे जवाहरात के रत्न जडि़त आभूषणों से किया जाता है। साज श्रृंगार के बाद वनखण्डेश्वर महाराज के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी और दर्शन लाभ लिया। ज्ञातव्य रहे कि यह राजसी मुकुट साल में सिर्फ विजयादशमी को ही सजाया जाता है। तत्पश्चात इस मुकुट को कलेक्ट्रेट स्थित में सुरक्षित रखवाया जाता है।