महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र चंबल तट पर वार्षिक मेला में उमड़ी भीड़

भिण्ड, 02 अक्टूबर। महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र चंबल तट पर विराजमान आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के सत्संग सानिध्य में रविवार को वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।
इसमें सुबह नित्य अभिषेक पूजन एवं विधान का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण अनिल जैन अहिंसा ने किया। सभा में आए अतिथियों का सम्मान भी किया गया। दोपहर की सभा में भगवान की शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ जैन मन्दिर से प्रारंभ होकर ग्राम का भ्रमण करते हुए वापस मन्दिर परिसर पहुंची। जहां भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। मंच संचालन मनोज जैन पत्रकार ने किया। अशोक कुमार, सुनील कुमार जैन पिपरी भिण्ड वाले अपने पिता स्व. प्रेमचंद जैन की स्मृति में नि:शुल्क स्वल्पाहार जलपान की व्यवस्था की।
जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व उदी ग्राम में वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता था, जो आज आचार्य सौभाग्य सागर महाराज की प्रेरणा से चंबल के तट पर वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भिण्ड शहर के आस-पास के इटावा, जसवंत नगर, सिरसागंज, फिरोजाबाद, आगरा, दिल्ली, भिण्ड, ग्वालियर एवं जिले के जैन समाज ने समर्पित भाव से तन मन धन से सहयोग दिया। इस अवसर पर संजय जैन संजू ठेकेदार, निर्मल चन्द्र जैन, काका ठाकुर, पीडी जैन, अरविंद जैन बरोही, अशोक जैन पीपरी, मुकेश जैन बड़ेरी, अमित जैन डिंपी, राजेश जैन, संजय, विवेक मोदी, धर्मेन्द्र जैन पोस्ट ऑफिस, पंकज जैन, मोनू मुरार, आशु पेंटर, अनुराग जैन, सनी जैन, अभिषेक जैन मोनू, शुभम गोलू, दीपक जैन डीजे, ईशु जैन, अजितनाथ सोशल ग्रुप, जैन मित्र मण्डल, अहिंसा ग्रुप की विशेष भागीदारी रही।

मिलन ग्रुप ने किया गरबा डांडिया

मिलन ग्रुप भिण्ड द्वारा नसियाजी प्रांगण में गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुरुष बच्चों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर डांडिया एवं गरबा का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, पार्षद मनोज जैन, पार्षद हेमू जैन, दीपिका जैन, मोना जैन, आभा जैन, नूतन बंसल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।