भिण्ड के दिव्यांग तैराक ने किया विश्व का सबसे ठण्डा 36 किमी का नॉर्थ चैनल पार

दिव्यांग तैराक सतेन्द्र लोहिया को मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने दी बधाई

भिण्ड, 21 सितम्बर। जिले के खिलाड़ी सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने विश्व का सबसे ठण्डा कहे जाने वाला नॉर्थ चैनल पार करने में सफलता अर्जित की है। यह नॉर्थ चैनल नॉथलैंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किमी दूरी 14 घण्टे 39 मिनिट तक तैराकी की। इससे पहले भी सतेन्द्र 2018 में इंग्लिश चैनल व 2019 में अमेरिका के कैटरिना चेनल को पार करके सुर्खियों में आ चुके हैं। सतेन्द्र मूलत: जिले के मेहगांव जनपद क्षेत्र के ग्राम गाता के निवासी हैं।
दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह लोहिया अपने छह साथी हरियाणा के मनजीत सिंह, कोलकाता के रिमो सहा, नागपुर के जयंत कुमार, असम के एल्विश और तमिलनाडू के स्नेहन के साथ बीते रोज नॉर्थ चैनल में तैराकी की। वर्ष 2014 के विक्रम अवार्डी एवं 2019 तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्डी सतेन्द्र ने बताया कि छह तैराकों की टीम में तीन दिव्यांग तैराक थे, जिन्होंने नॉर्थ चैनल में तैराकी की। यह चैनल वल्र्ड का सबसे ठण्डा चैनल है। 12 डिग्री के लगभग इसका तापमान रहता है। इस कार्य को करने में सफलता हासिल करने वाली यह पहली एशियन भारतीय टीम है जिसने सर्वाधिक ठण्डे नार्थ चैनल को पार कर किया है। सत्येन्द्र की इस अद्भुत सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री व मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी सहित मेहगांव के भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने हर्ष जताते हुए खुशी व्यक्त की है और सत्येन्द्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह बोले दिव्यांग तैराक सत्येन्द्र

जिले के दिव्यांग तैराक सत्येन्द्र लोहिया ने बताया कि हमने 20 सितंबर 2022 को शाम को नोर्दर्न आयरलेंड में अपनी टीम के साथ नार्थ चैनल 36 किमी जिसका तापमान 12 डिग्री सेल्सियस ठण्डे पानी में 14 घण्टे 39 मिनिट में पार कर लिया है, हमने तैराकी नोर्दर्न आयरलेंड के समय 6:31 बजे भारतीय समय अनुसार 11 बजे नॉर्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरू किया था, यह नॉर्थ चैनल नोर्दर्न आयरलेंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किमी दूरी की तैराकी है। यह चैनल वल्र्ड का सबसे ठण्डा चैनल है, इसका तापमान 12 डिग्री के लगभग रहता है। हमारी पहली टीम है जिसने एशिया के सबसे ठण्डे नार्थ चैनल को पार कर किया है, इसका पानी इंग्लिश चैनल से भी काफी ठंडा है।