‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सभी की सहभागिता के लिए गौरी सरोवर में नौका विहार कर लहराया तिरंगा

भिण्ड, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सभी की सहभागिता हो इसके लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने गौरी सरोवर में नौका विहार कर शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झण्डे को लहराकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम प्रवीण फुलपगारे, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी बिसवल शैलेन्द्र भारती, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।


आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा बड़ा योगदान दिया जा रहा है। शुक्रवार को गौरी सरोवर में नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया और सरोवर के किनारे हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई।

‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन आज से

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 13 से 15 अगस्त की तिथियों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को शहर से ग्राम स्तर तक पूरी शिद्दत के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि दिए गए चार बिंदुओं के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।