भाविप ने हर घर तिरंगा के निकाली रैली

भुजरिया मिलन समारोह आयोजित कर लोगों को बांटे तिरंगे झण्डे

भिण्ड, 12 अगस्त। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा शुक्रवार को स्थानीय परेड चौराहे पर एकत्रित होकर भुजरिया मिलन मनाया गया। साथ ही आजादी के महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन को सौ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नि:शुल्क वितरित किए गए। जिसके उपरांत तिरंगा रैली परेड चौराहे से एमजेएस कॉलेज तक वंदे मातरम, भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में भाविप के अध्यक्ष डॉ. साकार तिवारी, सचिव धीरज शुक्ल, डॉ. हिमांशु बंसल, अजय श्रीवास्तव, जेएन पाठक, श्रवन पाठक, जयदीप सिंह, डॉ. अवधेश सोनी, विवेक शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, राजमणि शर्मा, कमलेश सैंथिया, आलोक दैपुरिया, मनोज दीक्षित, अवधेश दैपुरिया, प्रतीक मिश्र, अमित सीरोठिया, नरेन्द्र खन्ना सहित शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।