ग्राम बिजपुरी में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली

भिण्ड, 08 अगस्त। विकास खण्ड भिण्ड के ग्राम पंचायत बिजपुरी में घर-घर तिंरगा अभियान के तहत रैली निकाली गई और झण्डा वितरण किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि 13 से 15 अगस्त घर घर तिरंगा तक फहराना है। झण्डा फहराने के लागू आवश्यक नियम के के पेंपलेट भी बांटे गए। उक्त अवसर पर भागवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति ब्रह्मपुरी भिण्ड के सचिव शशिकांत शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक सरिता चौहान, प्रतिमा देवी सहित गांव की महिलाएं और बच्चे रैली में शामिल हुए।

शहर कांग्रेस आज निकालेगी तिरंगा सम्मान पद यात्रा

भिण्ड। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (नौ अगस्त 1942) के अवसर पर नौ अगस्त को तिरंगा सम्मान पद यात्रा निकाल रही है। प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि तिरंगा सम्मान पदयात्रा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी चौराहे से सुबह 8:30 बजे प्रारंभ होगी एवं समापन आयशर ट्रैक्टर एजेंसी दबोहा मोड़ पर होगा। पदयात्रा में कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल होंगे।