भिण्ड, 01 अगस्त। संपूर्ण देश में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भारतीय संस्कृति, संस्कार और अनवरत संघर्ष की वास्तविकता से जन-जन को परिचित कराया सके। इसी क्रम में सोमवार को गोहद नगर के शासकीय राजछवि खुरासिया माध्यमिक विद्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार के सदस्यों और वक्ताओं द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति और गौरव गरिमा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए तथा शहीदों के बलिदानों का स्मरण करते हुए उनको श्रृद्धा सुमन अर्पित किए तथा भारत के महान वीरों की गौरव गाथाओं का स्मरण करते हुए उनको श्रृद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती मध्य भारत के प्रचार प्रमुख अरविंद शर्मा, सह तहसील कार्यवाह गोहद निरंजन कंसाना, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आचार्य बृजमोहन शर्मा, विद्यालय परिवार के करण सिंह चौरसिया, बृजबिहारी शर्मा, श्यामसुंदर राठौर, रविन्द्र सोनी, श्रीमती कलावती जार्ज, श्रीमती किरण शुक्ला, सुनीता अर्गल, रेखा प्रजापति, गणमान्य जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।