जटाधारी आश्रम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 24 जुलाई। मेहगांव-मौ रोड पर स्थित अजनौल गांव के समीप नदीके किनारे बने जटाधारी आश्रम पर रविवार को श्रीश्री 1008 तत्वानंद महाराज के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। आश्रम पर भगवान भोलेनाथ व अंजनी के लाल हनुमानजी महाराज के विग्रह मन्दिर में विराजमान हैं। आश्रम पर क्षायादार व फलदार वृक्षो की एक लंबी श्रृंखला के साथ आश्रम में घनी छाया हरियाली मनमोहक बनी हुई है। तत्वानंद महाराज लगभग आधी सताब्दी से आश्रम पर अथक प्रयासरत हैं, महाराज तत्वानंद जी की दिनचर्या भगवान की पूजा अर्चना के साथ पेड़ पौधो की देखभाल करते हुए संपन्न होती है, वे शारीरिक रूप से जीर्णशीर्ण होकर भी आश्रम सेवा में संपूर्ण जीवन अर्पित करते हुए समाजसेवा ही जीवन का उद्देश्य है। आज जटाधारी आश्रम पर एडवोकेट सुरेश राजौरिया, रामनिवास सिंह भदौरिया, हिम्मत सिंह नरवरिया ने पौधारोपण किया।