भाजपा महिला मोर्चा ने कमल मेहंदी निकालकर मातृशक्ति को किया जागृत

मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बद्रीप्रसाद की बगिया में किया भारत माता का पूजन
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में भाजपा को जिताने के लिए अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएं

भिण्ड, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत बद्रीप्रसाद की बगिया में मोर्चा जिला इकाई द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कमल मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से 13 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में सर्व समाज की मातृशक्ति मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने वार्ड के विकास के लिए भाजपा के जन प्रतिनिधियों को चुनने के लिए आव्हान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांता तोमर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव सरकार की विकास की कड़ी होती है, जहां भी उम्मीदवार हमारे सभी वार्डों में लड़ रहे हैं, मातृशक्ति अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य एवं नगरीय निकायों की जिला प्रभारी सीमा शर्मा ने कहा कि तीनों नगर पालिका और नगर परिषदों में भाजपा का परचम फहराने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगी।


मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि जिले की तीनों नगर पालिका, दस नगर परिषदों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक मण्डल के बूथ स्तर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने के लिए घर-घर में उनके साथ जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करें और अपने क्षेत्र को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार को मजबूती प्रदान करें।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के हाथ की हथेली पर कमल का फूल निकालकर महिलाओं को मतदान कराने के लिए जागृत किया। वहीं भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उनका पूजन किया। लहार नगर परिषद में भी कमल मेहंदी का कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी, नागरिक सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष ऊषा नगरिया, जिलामंत्री पिंकी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, विनीता सोनी, जिला महामंत्री आरती पाठक, सरोज श्रीवास्तव, पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपड़ा, कमलेश जुनेजा, रेखा अग्रवाल, सरोज पाण्डे, सुषमा दुबे, मुन्नी पाराशर, मुन्नी नरवरिया, श्यामवती प्रजापति, उमा कुशवाहा, पुष्पा पोरवाल, पूजा जैन, रामवती श्रीवास, सानू जैन, यश जैन आदि उपस्थित थे।

महिला मोर्चा ने वार्ड 13 में किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्र.13 से पार्षद प्रत्याशी यश जैन के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने हाउसिंग कॉलोनी महावीर चौक में जनसंपर्क मतदाताओं से रूबरू होते हुए वोट मांगे और कहा कि 13 जुलाई को चुनाव चिन्ह कमल पर मोहर लगाकर अपने वार्ड के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करें।
फोटो 30 बीएचडी-07, 08