संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा : गुप्ता जाटव

भिण्ड, 24 मई। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी संगठन कोई मजबूत बनाने में मैं जी-जान लगा दूंगा, कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उक्त उदगार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भिण्ड के नव नियुक्त जिलामंत्री गुप्ता जाटव ने मंगलवार को भाजपा मण्डल मौ द्वारा ग्राम रूपावई में आयोजित एक सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलामंत्री गुप्ता जाटव एवं आईटी सेल के सह प्रभारी बनाए गए सतीश परिहार का मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, युवामोर्चा के जिलामंत्री रामख्तयार सिंह गुर्जर, मण्डल महामंत्री सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बकील सिंह यादव, महेन्द्र सिंह परिहार, संतोष यादव, कोमल यादव, मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, अमजद खां, आकाश शाक्य, अनिल शाक्य, सौरव शाक्य, राहुल खान, मेहबूब खान, रहीश अंसारी, रामनरेश कुशवाह, बैनीराम कुशवाह, चंदू गोयल, डॉ. सुनील गोयल, सोनू खान, डॉ. बेताल गौड, पूरन गोयल, ढालसिंह कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह आदि ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।