भाजपा नेता रमेश पाठक के अग्रज का निधन

गृह गांव दतावली में हुआ अंतिम संस्कार

भिण्ड, 27 अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पाठक के बड़े भाई, शिक्षक रामभरत पाठक के चाचा और भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक के ताऊ समाजसेवी श्रीकृष्ण पाठक का 92 वर्ष की आयु में निधन बुधवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम दतावली में किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भतीजे जयवीर पाठक ने दी। श्रीकृष्ण पाठक के अंतिम संस्कार में शिवदत्त शर्मा, राजेश शर्मा, किशन बिहारी पाण्डे, पवन सिंह भदौरिया, ललई समाधिया, राजवीर शर्मा, मंडले गुर्जर, अशोक तिवारी, हरिशंकर शर्मा, कमलेश शर्मा, नरेश लहारिया सहित अन्य लोग शामिल हुए।