त्रिदेव प्रशिक्षण के तहत भाजपा की मण्डल स्तरीय बैठकें आयोजित

भिण्ड, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए) प्रशिक्षण के आयोजन को लेकर मेहगांव, दंदरौआ, मौ मण्डलों की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाचरण मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। त्रिदेव प्रशिक्षण के आयोजन हेतु आज जिला भिण्ड के शेष मण्डलों में बैठकों का आयोजन किया गया। मेहगांव, दंदरौआ मण्डल की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हमें बूथ स्तर के हर कार्यकर्ता को सक्षम बनाना है। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने की। मौ मण्डल की कार्यकर्ता बैठक में शामिल जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, मण्डी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिला मंत्री फरेन्द्र सिकरवार, रामजीलाल शर्मा, सुल्तान मौर्य, जिला आईटी सेल के रामू कुशवाह, पंचम जाटव, अजय झा, चंदू गोयल, सोनू खान सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।