शहर और नगर कांग्रेस ने मनाई डॉ. अम्बेडकर की जयंती

भिण्ड,14 अप्रैल। शहर और नगर कांग्रेस भिण्ड द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती पर अंबेडकर मार्केट सब्जी मण्डी स्थित उनकी प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण करके देश की आजादी के बाद विकास में अहम योगदान दिया है, आज उनकी 131वीं जयंती के अवसर पर शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे।
इस अवसर पर सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी, रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनोज दैपुरिया, विजय दैपुरिया, आशुतोष शर्मा, डॉ अरविंद शर्मा, बलराम जाटव, संजय गुड्डू बाल्मीक, राहुल कुशवाह, अहिबरन सिंह बघेल, दिनेश सिंह कुशवाह, राजवीर खन्ना, सतपाल अगरैया, कमलेश जाटव, मोहर सिंह जाटव, विनोद जाटव, संजीव बरुआ, काजी रिजवान, अजय जैन, अनीस कुरैशी, रामहेत शाक्य, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, प्रमोद दीक्षित, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, प्रदीप प्रजापति, गोपाल शाक्य, गोविन्द शाक्य, सुखप्रीत मिश्रा, सुनील बघेल, बृजेश जैन, मनोज जैन, कमलेश सुमन, दुष्यंत सिंघई, दर्शन सिंह तोमर, ईशाक खान, अनिल जाटव, रमेश बरुआ, निखिल खटीक आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।