बाबा साहब सभी वर्ग के प्रिय थे : शैलेष

हम फाउण्डेशन ने डॉ. अंबेडकर एवं भगवान महावीर की जयंती पर किया कार्यक्रम का आयोजन

भिण्ड,14 अप्रैल। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं भगवान महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर हम फाउण्डेशन की विवेकानंद शाखा द्वारा स्थानीय धनवंतरी कॉन्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष शैलेश सक्सेना, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश सक्सेना ने बताया कि बाबा साहेब सभी वर्ग के प्रिय थे। उन्होंने सर्वजन के उत्थान के लिए कार्य किया। शोषितों पीडि़तों, वंचितों एवं दलितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हम सब उनके महान व्यक्तित्व एवं जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले।
इसी क्रम में विपुल सेठ ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा शोषित और वंचित और महिलाओं के लिए कार्य किया है। बाबा साहेब मानते थे कि एक देश तब तक विकास नहीं कर सकता जब तक वहां की औरते विकसित ना हो जाए। कार्यक्रम में अरविंद पावक एवं योगेश शर्मा ने कहा कि भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया कार्यक्रम के अंत में डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई।