भिण्ड, 31 मार्च। किसान कांग्रेस मौ के नगर अध्यक्ष के पिता भगवान सिंह यादव उर्फ (मुनीम) का 29 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर वार्ड वासियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वाले में रामचरण यादव काका, लाखन सिंह यादव, हीरासिंह यादव (पत्रकार) मर्जाद सिंह, राजेन्द्र सिंह, पंचम सिंह यादव नेताजी, रमेश सिंह, कल्याण सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, सुंदरलाल यादव आदि प्रमुख हैं।